सहपाठी छात्रा से दोस्ती का दबाव बनाकर करने लगा..., जानें पूरी खबर
प्यार के चक्कर में पागल लोग यह भूल जाते है कि प्यार कोई खेल नहीं है। यह दो दिलों को मिलाता है लेकिन कई लोग इस प्यार के नाम पर अपनी हवस की प्यास बुझाने का काम करते है। लेकिन कम उम्र के बच्चों में प्रेम का ऐसा भूत चढ़ा हुआ है जिसके लिए वह किसी भी हद तक जा सकते हैं। ऐसा ही एक मामला जयपुर में देखने को मिला है। जहां अपने साथ पढ़ने वाली छात्रा पर पहले तो दोस्ती करने का दबाव बनाया फिर उसको शादी के लिए परेशान करने लग गया।
आरोपी क्लासमेट से परेशान होकर पीड़िता ने भट्टाबस्ती थाने में FIR दर्ज करवाई है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। भट्टाबस्ती इलाके में रहने वाले एक शक्स ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए कहा कि उसकी 17 साल की बेटी प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई करती है। इस दौरान उसके स्कूल में पढ़ने वाले क्लासमेट उसको लंबे समय से परेशान कर रहा था।
Rajasthan News: महिला नर्सिंग कर्मियों की चेतावनी पल्स पोलियो अभियान का करेंगे बहिष्कार
नाबालिग स्कूल छात्रा को आरोपी एक साल से परेशान कर रहा था। पहले दोस्ती के लिए दबाव बना रहा था और उसके साथ ही शादी करने का दबाव बनाकर परेशान करने लगा। पीड़िता ने कई बार आरोपी को समझाया लेकिन वह नहीं माना तो डर के कारण पुलिस में केस दर्ज करवाया।





