मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
चुनाव 2023

थर्ड फ्रंट के साथ अपनी पार्टी को मजबूत करने में जुटी ममता बनर्जी

प्रकाशित: Nov 30, 2021 15:22रिपोर्ट: Navtej TV
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दो दिन दौरे के लिए मुंबई जा रही हैं और इस दौरान वो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार से भी मुलाकात कर सकती है। ममता पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस को छोड़कर अन्य विपक्षी पार्टियों के नेताओं से मुलाकत कर रही है। ममता के इस दौरे को लेकर राजनीति के जानकारों ने फिर से थर्ड फ्रंट को लेकर चर्चा तेज कर दी है। ममता बनर्जी आज शाम पांच बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेगी और सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने के बाद शिवसेना सांसद संजय राऊत की बेटी की शादी समारोह में शामिल हो सकती है।

ममता शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात कर सकती लेकिन उनके खराब स्वास्थ्य के कारणों के चलते यह मुलाकत टल सकती है। कल ममता बनर्जी एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के साथ भी मुलाकात करेगी। इस मुलाकत को लेकर अभी तक किसी ने कुछ नहीं कहा है लेकिन इस मुलाकत से कुछ नया जरूर देखने को मिल सकता है।
कांग्रेस से बनाई दूरीममता बनर्जी मुंबई में किसी भी कांग्रेस के नेता के साथ मुलाकात नहीं करेंगी और इस बात से पता चलता है कि वह कांग्रेस से दूरी बना रही है। पिछले दिनों कांग्रेस के बड़े नेताओं ने ममता की पार्टी टीएमसी का दामन थामा है। ममता को इस बात का पता है कि कांग्रेस विपक्ष में होने के बाद भी बीजेपी से मुकाबला नहीं कर पा रही है तो थर्ड फ्रंट ही बीजेपी से मुकाबला कर सकता है।

बंगाल से बाहर अपना वजूद बनानाममता बनर्जी अपनी पार्टी का वजूद बंगाल से बाहर ले जाने का प्रयास कर रही है और इसी वजह से वह कांग्रेस के बड़े नेताओं को पार्टी में शामिल किया है। इन नेताओं के भरोसे ही वह अपनी पार्टी को दूसरे राज्यों में मजबूत करने की तैयारी में है।