मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
चुनाव 2023

मोदी से मुकाबला कांग्रेस के बीना संभव नहीं:शिवसेना

प्रकाशित: Dec 04, 2021 11:19रिपोर्ट: Navtej TV
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यूपीए को लेकर जो बयान दिया था इसके जवाब में शिवसेना ने कांग्रेस का समर्थन करते हुए ममता को बड़ा झटका दिया है। शिवसेना ने 'सामना' में इस बात को स्पष्ट किया है कि कांग्रेस को अलग किये बिना मोदी का मुकाबला नहीं किया जा सकता है। इस बयान के बाद ममता के तीसरे मोर्चा की हवा निकाल दी है और कांग्रेस ही यूपीए का सबसे बड़ा चेहरा है।

सामना में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर भी सवाल खड़े किये है कि कांग्रेस के लोग कांग्रेस का गला दबा रहे हैं। शिवसेना ने आगे लिखा,'गुलाम नबी आजाद ने 2024 के चुनाव में कांग्रेस की खराब होने का दावा किया है। आज की स्थिति कायम रही तो कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक ही होगा।
कांग्रेस को केंद्र से मोदी सरकार को हटना है तो 2024 के लोकसभा चुनावों में 100 का आंकड़ा पार नहीं किया तो राष्ट्रीय स्तर पर कुछ बदलाव नहीं होगा। इसलिए भाजपा को कांग्रेस ही रोक सकती है।
अनेक राज्यों में आज भी कांग्रेस के नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस का हाथ ​थाम लिया है इस लिये कांग्रेस को इस बात की चिंता करनी होगी कि किस कारण से नेता उसे छोड़कर जा रहे हैं। आने वाले चुनावों में कांग्रेस को यह दिखाना होगा कि वह पूरी ताकत के साथ वापसी कर रही है।