मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

इंदौर में डाक विभाग की महिला कर्मचारी की हत्या

प्रकाशित: Jul 11, 2026 19:43रिपोर्ट: Mr. Reporter

इंदौर के मनोरमगंज थाना क्षेत्र की डाक कुंज कॉलोनी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एमजी रोड डाकघर में डाक सहायक के पद पर पदस्थ उर्मिला सैनी की उनके पति अखिलेश सैनी ने कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया। घटना की जानकारी तब लगी जब उनकी बेटी स्कूल से घर पहुंची।दरअसल इंदौर के डाक कुंज कॉलोनी में रहने वाली उर्मिला सैनी एमजी रोड डाकघर में डाक सहायक के रूप में पदस्थ थीं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, उनके पति अखिलेश सैनी ने किसी धारदार हथियार से उन पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी अपनी बेटी के स्कूल पहुंचा, उसे एटीएम कार्ड और उसका पिन और कुछ रुपए देकर वहां से फरार हो गया। इसके बाद जब बेटी स्कूल से घर पहुंची, तो उसने मां को खून से लथपथ हालत में देखा और घटना की जानकारी परिजनों एवं पुलिस को दी। सूचना मिलते ही संयोगितागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा फरार आरोपी की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं। हत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।