हिंदू लड़कों के साथ मुस्लिम लड़की को घूमना पड़ा भारी, बीच सड़क उतार दिया.. वीडियो देखें
हिंदु-मुस्लिम को लेकर हमेशा कई प्रकार की घटनाएं सामने आती रहती है लेकिन इसके बाद भी कट्टरपंथियों को किसी प्रकार का डर नहीं लगता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कट्टरपंथियों ने बीच सड़क एक युवती के साथ अभ्रद व्यवहार किया। यह मामला औरंगाबाद के महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर का बताया जा रहा है यहाँ हिजाब पहने लड़की को बीच सड़क पर कट्टरपंथी लोगों द्वारा परेशान किया गया।
बताया जा रहा है वीडियो में दिख रही युवती मुस्लिम है और वह अपने हिंदु दोस्तों के साथ बीबी का मकबरा देखने के लिए गई थी। इस दौरान कट्टरपंथियों ने लड़की का पीछा करना शुरू कर दिया और उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। इन कट्टरपंथियों ने मोबाइल छीनने का प्रयास भी किया गालियाँ देना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
Navtej TV- Podcast Bulletin
कट्टरपंथियों ने कॉलेज की छात्रा का हाथ पकड़ते हुए उसका बैग छीनने का प्रयास किया। इसके बाद वह सड़क पर ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाती है तथा छोड़ो, मुझे छोड़ो’ कहती है। लड़की को पूछते हैं, “वो लड़का कौन है, तुम किसी और धर्म के लड़के के साथ कैसे घूम रही हो। पास में खड़े लोगों ने इस बदसलूकी का वीडियो बना लिया तथा सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।




