मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
चुनाव 2023

आप ने नवीन पालीवाल को बनाया राजस्थान अध्यक्ष, 200 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

प्रकाशित: Mar 23, 2023 23:14रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में चुनावी साल में सियासी बदलाव का क्रम शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर बदलाव के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी अपना दाव चल दिया है। राजस्थान में नवीन पालीवाल को राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर अपने ईरादे साफ कर दिए है कि वह इस बार सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आप ने 7 विधायकों को राजस्थान का सहप्रभारी बनाया है।

Trump पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

आप के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए नवीन पालीवाल मूलतः कोटा के हैं। पालीवाल 2013 में अन्ना आंदोलन से जुड़े थे और इसके बाद से वह पार्टी में सक्रिय भूमिका में है। चुनावी साल में नवीन के सामने कांग्रेस और बीजेपी को चुनौती देने की होगी।

आम आदमी पार्टी ने 4 साल बाद अध्यक्ष बनाया है इससे पहले किसान नेता रामपाल जाट आप के प्रदेश अध्यक्ष पद पर काबिज थे। पिछले दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जयपुर में बहुत बड़ा रोड़ शो किया था और इस दौरान उन्होंने ऐलान किया था कि उनकी पार्टी राजस्थन में सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस और बीजेपी से राज्य को मुक्त करा देगी।

आप के आने से बीजेपी और कांग्रेस की परेशानी बढ़ सकती है क्योंकि आप ने पिछले विधानसभा चुनावों में ज्याद अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। लेकिन पंजाब में सरकार बनाने के बाद उनका ग्राफ राजस्थान में बढ़ सकता है और इसी वजह से उन्होंने राजस्थान में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बीजेपी ने भी अपना प्रदेशाध्यक्ष बदल दिया है और अब कांग्रेस में भी इस प्रकार के बदलाव की बात कही जा रही है।

सहप्रभारी

1. अमनदीप सिंह - (पंजाब)

2. चेतर वसावा - (गुजरात)

3. हेमंत खावा - (गुजरात)

4. नरेश यादव - (दिल्ली)

5. नरिंदर पाल सवाना - (पंजाब)

6. मुकेश अहलावत - (दिल्ली)

7 शिवचरण गोयल - (दिल्ली)