मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल

PBKS Vs KKR: रसेल और रिंकू का धमाल, केकेआर की शानदार जीत

प्रकाशित: May 09, 2023 15:31रिपोर्ट: Navtej TV

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 53वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खेला गया। इस मैच का परिणाम अंतिम गेंद से आया और दोनों टीमों के फैंस की सांसे रूक गई। लेकिन हर बार की तरह केकेआर के हीरो रिंकू सिंह ने अंतिम गेंद पर चौका जड़कर मैच अपने पाले में कर लिया। केकेआर ने पंजाब को 5 विकेट से हरा दिया। इस मैच में आंद्रे रसेल ने भी तूफानी पारी खेलकर टीम को प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर पहुंच दिया।


ईडन गार्डन्स में पंजाब किंग्स (PBKS) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच रोमांच भरा मुकाबला देखने को मिला। अलीगढ़ के रिंकू सिंह एक बार फिर हीरो बने, 10 गेंदों पर 21 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए जीत का चौका लगाया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता को जीत के लिए 180 रनों का लक्ष्य दिया। पंजाब की टीम ने पहले ही ओवर में तेजतर्रार शुरुआत करके बता दिया की वह आज विशाल स्कारे बनाएगी।

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता ने अच्छी शुरूआत की लेकिन अंतिम ओवर में मैच फंस गया तो रिंकू सिंह ने अपना दमखम दिखाते हुए मैच अपने पाले में कर लिया। इस जीत के बाद केकेआर प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर तो वहीं, पंजाब किंंग्स सातवें नंबर पर ख‍िसक गई है। पंजाब और कोलकाता दोनों ही टीमों ने मैच को अंतिम गेंद तक ले जाने में सफल हुई लेकिन पंजाब मैच जीत नहीं सकी। लेकिन उसके गेंदबजों ने शानदार प्रदर्शन किया।

Fatafat : Non-Stop Superfast | Hindi News | Rajasthan News | Latest News

इस जीत के साथ ही कोलकाता के 11 मैच में 10 अंक हो चुके है और वह अंक तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, पंजाब इस हार के बाद भी 11 मैच में 10 अंक के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान चली गई है।