तोते के कारण दो लोगों को मिली उम्र कैद की सजा, देखें पूरा वीडियो
आपने कई तरह कि चार्ज शीट और गवाही देखी भी होगी और सुनी भी होगी पर क्या आप ने कभी तोते को चार्ज शीट में गवाह के तोर पे देखा है 9 साल से चल रहा एक केस का फैसला गुरुवार को आया दरअसल, 20 फरवरी 2014 को आगरा में रहने वाले विजय शर्मा बेटे के साथ फिरोजाबाद एक शादी में गए थे
Right to Health Bill के विरोध में सड़कों पर उतरे हजारों Doctors
जब वह रात में वापस आए तो देखा कि पत्नी नीलम की लाश खून से लथपथ पड़ी थी उनका पालतू कुत्ता भी मृत पड़ा था सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की पुलिस ने हत्यारों का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन सुराग नहीं लगा तभी उनकी नज़र सामने पिंजरे में बंद तोते पे पड़ी तोता लगातार आशुतोष और रोनी का नाम लेकर कह रहा है कि आशू आया था
विजय शर्मा ने तोते से बात की तो तोते ने फिर कहा कि आशू आया था विजय शर्मा ने यह बात पुलिस को बताई इसके बाद पुलिस ने भी तोते से बात की थी, तोते ने पुलिस के सामने भी यही बोला था कि आशू आया था, इसके बाद पुलिस ने आशुतोष और रानी को पकड़कर पूछताछ की पूछताछ में हत्या का राज खुल गया इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई पुलिस की चार्जशीट में तोता भी हिस्सा है।





