मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
चुनाव 2023

द्रौपदी मुर्मू Vs यशवंत सिन्हा, कौन होगा राष्ट्रपति फैसला आज!

प्रकाशित: Jul 21, 2022 18:32रिपोर्ट: Navtej TV

आज देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू जीतेंगी या विपक्ष के यशवंत सिन्हा, इसका फैसला हो जाएगा। वैसे एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है नतीजे शाम तक आने की संभावना है। मतगणना का कार्य उसी कमरा नंबर 63 में हो रही है जहां सांसदों के वोट डालने की व्यवस्था की गई थी। इसी कमरे को स्ट्रॉन्ग रूम में बदल कर मतपेटियां रखी गई हैं। यहां सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था है। 15वें राष्ट्रपति का चयन झारखंड के लिए बहुत ही अहम है. आज की काउंटिंग के नतीजे, एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति घोषित करे या यूपीए के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को, जीत झारखंड की ही होगी, क्योकि एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली महिला राज्यपाल रह चुकी हैं.

Sonia Gandhi की पेशी से भड़की Congress, Jaipur में जोरदार प्रदर्शन!

वहीं बात करें यूपीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार की, तो भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रह चुके यशवंत सिन्हा ने साल 1984 में नौकरी से इस्तीफा दे राजनीति की शुरुआत की, अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वित्त मंत्री और विदेश मंत्री जैसी अहम जिम्मेदारी संभाली. वे झारखंड के हजारीबाग जिले के रहने वाले हैं, वहीं अपनी जीत को लेकर भाजपाआश्वस्त नजर आ रही, नतीजे से पूर्व भाजपा ने जश्न की तैयारियां भी शुरू कर दी है.

चुनावी नतीजे सामने आने के बाद द्रौपदी मुर्मू की जीत पर भाजपा ने रोड शो कार्यक्रम रखा है. जो दिल्ली बीजेपी दफ्तर से होगा और इसके बाद गोल डाकखाने पर इसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेंगे।