शादी का वादा करके 3 साल तक किया रेप, फिर किया..
महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाकर कई लोग उनका देहशोषण करते है और ऐसी घटनाएं आए दिन देखने को मिलती है। इसके बाद भी महिलाओं ऐसे लोगों के झांसे में फंस ही जाती है और फिर उनका शिकार बन जाती है। ऐसा ही एक मामला जयपुर में देखने को मिला है जहां एक परिचित ने एक महिला से शादी का वादा करके उसका रेप किया।
महिला ने आरोप लगाया है कि उसका परिचित पहले शादी का झांसा देकर पिछले तीन सालों तक लिव-इन-रिलेशनशिप में रखकर उसके साथ रेप करता रहा। लेकिन जैसे ही उसने शादी का दबाव बनाया तो वह इनकार करने लगा। पीड़ित महिला ने हरमाड़ा थाने में परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
पीड़िता अजमेर की रहने वाली है और 3 साल पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। इस दौरान दोनों की बातचीत होने लगी तो आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फांस लिया। इसके बाद उसने शादी करने का वादा कर कई बार रेप किया। तीन सालों से शादी की बात करके उसने लिव-इन-रिलेशनशिप में रखते हुए उसका देहशोषण किया।
NIMS University ने संभाला पत्रकारों के स्वास्थ्य का जिम्मा
लेकिन एक दिन उसने शादी का दबाव बनाया तो वह उसके साथ मारपीट करके चला गया। इसके बाद उसने कई बार उससे शादी करने का प्रस्ताव दिया लेकिन वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ हरमाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।





