मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
बीकानेर संभाग

राजस्थान में डॉक्टरों की हड़ताल के कारण बिगड़े हालात, सरकार जल्द निकाले समाधान

प्रकाशित: Mar 29, 2023 02:59रिपोर्ट: Navtej TV

राइट टू हेल्थ बिल को लेकर डॉक्टरों ने अब आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है। इस जंग में मरीजों का हाल बेहाल हो गया है और प्रदेशव्यापी मेडिकल महाबंद के चलते आज राजस्थान में केवल इमरजेंसी ट्रीटमेंट की सुविधा मिलेगी।

Jaipur में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा केसरिया महापंचायत का होगा आयोजन

निजी अस्पताल पिछले 2 सप्ताह से बंद चल रहे हैं और ऐसे में मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विधानसभा में पारित विधेयक को वापस लेने की मांग पर अड़े है। सरकार ने कहा है कि जो सरकारी कर्मचारी इस आंदोलन में होगा उस पर कार्यवाही होगी लेकिन इसके बाद भी वह आंदोलन कर रहे है।

स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल स्पष्ट कर चुके हैं कि व‍िधेयक वापस नहीं होगा क्योंकि डॉक्टरों द्वारा दिए गए सभी सुझावों को पहले ही व‍िधेयक में जोड़ गया है। सरका और डॉर्क्टस दोनों झुकने के लिए तैयार नहीं है और ऐसे में मरीजों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ रहा है। अगर आने वाले दिनों में भी ऐसा ही चलता रहा तो यह बहुत मुश्किल भरा होगा क्योंकि मरीजों की संख्या दिनों-दिन बढ़ रही है।