बीजेपी महिला नेता की दबंगई, बीच सड़क दी गंदी—गंदी गालियां
प्रकाशित: Mar 16, 2023 04:26रिपोर्ट: Navtej TV
झालावाड़ जिले के अकलेरा भाजपा की ग्रामीण महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष मनीषा मीणा ने सोशल मीडिया पर अपने खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज होकर एक युवक की बीच सड़क पर धुनाई कर डाली, इस मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार सारे मामले में भाजपा की महिला नेत्री मनीषा मीणा अपने खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज थी और इसी दौरान जब वो कल एनएच 52 पर अकलेरा के पास एक टोल नाके से गुजर रही थी उसी दौरान उन्हें यह युवक नजर आ गया, जिसके बाद महिला नेता मनीषा मीणा का पारा चढ़ गया और उन्होंने इस युवक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर डाली, वीडियो मे महिला नेता आरोपी युवक को गाली देते हुए भी दिखाई दे रही है,
बाद में मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को छुड़वाया, जिसके बाद अब इसका वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, सारे मामले में भाजपा की महिला मोर्चा की अकलेरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनीषा मीणा ने इस मामले की शिकायत अकलेरा पुलिस और झालावाड एसपी को देने की बात कही है तो वहीं इस मामले में जिस युवक की महिला नेता ने दबंगई दिखाते हुए पिटाई की थी उसने भी अकलेरा पुलिस थाने में आरोपी महिला नेता के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करवाई है,
अब अकलेरा थाना पुलिस सारे मामले की जांच में जुटी हुई है, लेकिन महिला नेता की बीच सड़क पर इस तरह की दबंगई का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, गौरतलब है कि भाजपा के अकलेरा महिला मोर्चा की ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनीषा मीणा मनोहरथाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक का टिकट लेने की दौड़ मे भी शामिल है।