बॉयफ्रेंड की सगाई होते ही मंगेतर ने दी गर्लफ्रेंड को धमकी, प्यार में पागल प्रेमिका ने..
प्रेम संबंधों को लेकर आए दिन कई प्रकार की घटनाएं देखने को मिलती है। लेकिन इसके बाद भी प्रेम संबंधों को लेकर बहुत ज्यादा लोग डिप्रेशन में जाने से लोग मरने के लिए भी तैयार हो जाते है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश में देखने को मिला है जंहा 20 साल की एक युवती ने डिप्रेशन में आकर सुसाइड का प्रयास किया है।
बताया जा रहा है कि युवती को उसके प्रेमी की होने वाली मंगेतर ने दूर रहने की धमकी दे डाली थी। इसके बाद वह बहुत ज्यादा परेशान हो गई और उसने घर में ही फांसी का फंदा लगा लिया। युवती का इलाज चल रहा है और घटना मध्यप्रदेश के श्योपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
युवती का अपने ही गांव के एक युवक से प्रेम प्रंसग काफी लंबे समय से चल रहा था। लेकिन इस बीच युवक के घरवालों ने दोनों के प्रंसग को स्वीकार नहीं करके अपने लड़के की शादी किसी अन्य लड़की से कर दी। इसके बाद युवती के प्रेमी की होने वाली मंगेतर को दोनों की प्रेम कहानी का पता चला उसने एक दिन अपने होने वाले पति की प्रेमिका को फोन करके उसको दूर रहने की धमकी दे डाली।
Rajasthan News: Jaipur के Mansarovar में अवैध निर्माण का मामला
इस बात को सुनकर युवती बहुत ज्याद तनाव में आ गई और डिप्रेशन के कारण उसने घरवालों से भी बातचीत करना बंद कर दिया। एक दिन उसने घर में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड करने की कोशिश की लेकिन घरवालों ने समय रहते उसे फंदे से नीचे उतारा लिया।





