मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

इंदौर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

प्रकाशित: Jul 22, 2026 15:35रिपोर्ट: Mr. Reporter

इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 23 वर्षीय युवती के साथ लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने और बाद में अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है..पुलिस के मुताबिक, हीरा नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने न्यू गौरी नगर निवासी हर्ष उर्फ राज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने पहले उससे दोस्ती की और फिर शादी का झूठा वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया आरोप है कि उसने पीड़िता के साथ गाली गलौज और मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपी ने युवती के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर उसे डराने की कोशिश भी की आरोपी की लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने हीरा नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी हर्ष उर्फ राज के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है फिलहाल पुलिस नें आरोपी गिरफ्तार कर लिया है और माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है