जयपुर में महिला का हुआ रेप: नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बनाए 100 न्यूड वीडियो, फिर ब्लैकमेल...
राजधानी जयपुर में महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है और ऐसे में कई मामले झूठे भी होते है। लेकिन ज्यादातर मामलों में आरोपी महिला का परिचत या परिवार का सदस्य ही होता है। ऐसा ही एक मामला बहुत ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है जिसमें आरोपी ने महिला के साथ रेप करके उसके 100 से ज्यादा न्यूड वीडियो बना लिए। इसके बाद आरोपी ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया तो पूरी घटना का सच सामने आया।
जयपुर में पति के दोस्त के एक महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में उसका न्यूड वीडियो बना लिया। ब्लैकमेल कर देहशोषण कर उसके 150 से अधिक न्यूड वीडियो मोबाइल में बना लिए। आमेर थाने में पीड़िता ने FIR दर्ज करवाई है। मामले की जांच आईसी थानाधिकारी (आमेर) SI रोहिताश कुमार कर रहे है।
आमेर निवासी पीड़ित महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसमे बताया गया है कि उसके पति का दोस्त होने के कारण आरोपी का घर पर आना-जाना लगा रहता था। किसी बात को लेकर पति और पत्नी अनबन होने पर पति उसको छोड़कर चल गया था। पति को ढूंढने की मदद के बहाने आरोपी उसे अपने साथ लेकर जाता था। एक दिन उसने घर लौटने पर कोल्ड ड्रिंक पिलाई और इसके बाद वह बेहोश हो गई। उसने बेहोशी की हालात में उसके साथ कई बार रेप किया। इस दौरान उसने उसके न्यूड वीडियो बना लिए।
Fatafat : Non-Stop Superfast | Hindi News | Rajasthan News | Latest News
जब उसको होश आया तो उसने इसका विरोध किया लेकिन वह धमकी देने लगा कि अगर उसने किसी को बताया तो उसके वीडियो वायरल कर देगा। इसके बाद वह लंबे समय से अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा है। अगर पुलिस में शिकायत की तो उसे जान से मार देगा। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसका देहशोषण करने लगा। इस दौरन प्रेग्नेंट होने पर दो बार ऑबोशन भी करवा दिया। ब्लैकमेल कर धमकाकर आरोपी ने अपने मोबाइल में उसके 100-150 न्यूड वीडियो भी बना लिए। उसके आपत्तिजनक वीडियो उसके मोबाइल में है, जो वह लोगों को भी दिखा रहा है। परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।





