जून में जारी होगा रीट मेंस का रिजल्ट, कर्मचारियों की हड़ताल से बढ़ा 9 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार
राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती लंबे समय से सरकार के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। पिछले 5 साल से यह भर्ती अटकती जा रही है और इसके कारण लाखों अभ्यर्थियों का सब्र का बांध टूटता ही जा रहा है। यह परीक्षा अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई थी लेकिन कर्मचारियों की हड़ताल के कारण इसके परिणाम में देरी होने से अभ्यर्थियों को निराश हो रही है।
इस भर्ती का परिणाम पहले अप्रैल के आखिरी में आने का दावा किया था लेकिन प्रश्नों पर ज्यादा आपत्तियां आने के कारण मई में इसके परिणाम जारी होने की संभावना थी। लेकिन कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश के मंत्रालय कर्मचारी और सूचना सहायक हड़ताल पर हैं और इसके कारण परिणाम आने में देरी हो सकती है। अगर कर्मचारियों की हड़ताल इसी प्रकार चलती रही तो परिणाम जून में आएगा।
इस भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों अब पद बढ़ाने के लिए आंदोलन की चेतावनी भी दे चुके हैं क्योंकि 5 साल में एक भर्ती नहीं हुई है। पिछले दिनों लेवन 2 में 4 हजार से ज्यादा पद भी कम कर दिए गए थे और इसका नुकसान भी हुआ है। पद बढ़ाने को लेकर आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जा सकता है।
राहत शिविर Camp में Congress विधायक ने बरसाए अंगारे
राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा बोर्ड़ के बयान से साफ हो गया है कि जून तक अभ्यर्थियों को इंतजार करना होगा। मेंस का रिजल्ट जारी होने के बाद फाइनल कट ऑफ आएगी और इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करके जिला आवंटन किया जाएगा। सरकार को आचार संहिता लगने से पहले पोस्टिंग देनी होगी नहीं तो यह भर्ती सरकार के लिए परेशानी खड़ी कर देगी।
टीचर लेवल - 1 (21,000) पद
टीचर लेवल - 2 (27,000) पद




