मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

पड़ोसन के साथ बनाए संबंध, प्रेग्नेंट हुई तो खुल गई पोल, अब मिली..

प्रकाशित: May 18, 2023 14:01रिपोर्ट: Navtej TV

जयपुर में महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। इस बीच रेप के आरोपी को कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है। पॉक्सो मामलों की विशेष अदालत ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और गर्भ ठहरने पर उसका गर्भपात कराने वाले अभियुक्त को बीस साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अभियुक्त पर भारी जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने कहा कि नाबालिग पीडिता के साथ सहमति से संबंध बनाए हैं लेकिन उसके बाद उसने जो काम किया वह कानून के खिलाफ है, ऐसे में ऐसे संबंधों को दुष्कर्म की श्रेणी में माना जाएगा।

अभियुक्त नाबालिग पीड़िता के पड़ोस में रहता था और इस दौरान दोनों की जानकारी हुई। दोनों एक दूसरे से मिलने लगे और नाबालिग पीडिता को जाल में फंसाकर उसके साथ संबंध बनाने शुरू कर दिए। उसने पीड़िता को बहला फुसलाकर कई बार उसके साथ रेप करता रहा है और एक दिन जब वह गर्भवती हुई तो अभियुक्त ने दवाई देकर उसका गर्भपात करवा दिया।

Pakistan News: Munir और Imran की दुश्मनी के पीछे Bushra Bibi

इसके बाद पीड़िता को रक्तस्राव होने की समस्या शुरू हो गई तो उसे अस्पताल में भर्ती कराने पर पूरी घटना का खुलासा हुआ। पीडिता ने कहा उसके पड़ोस में रहने वाला युवक उसके साथ दो माह पहले से संबंध बना रहा था जिसके चलते वह गर्भवती हो गई। डर के कारण उसने गर्भपात की दवा दी और रक्तस्राव होने पर उसकी तबीयत खराब हो गई।