झाड़ू-पोछा लगाने वाला खिलाड़ी बन गया IPL का सबसे बड़ा सुपरस्टार, जानें इसकी पूरी कहानी
इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) में 9 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेले गए इस मुकाबले ने तो सबको हैरान कर दिया। एक समय लग रहा था कि गुजरात यह मैच आसानी से जीत जाएगी और अंतिम ओवर में 30 रन बनाने आसान नहीं थे। लेकिन क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है और इस मैच में जो हुआ उसके बाद हर क्रिकेट फैंस की जुबा पर बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह का नाम है। जिसकी तारीफ करने के लिए शब्द कम पड़ रहे है तो हर कोई उनको नया गेल कह रहा है।
गुजरात टाइटन्स के कार्यवाहक कप्तान राशिद खान ने आखिरी ओवर करने की जिम्मेदारी यश दयाल को सौंपी। पहली गेंद पर उमेश यादव ने सिंगल लेकर स्ट्राइक रिंकू सिंह को दी और इसके बाद रिंकू ने लगातार पांच छक्के जड़कर नया इतिहास रचने के साथ हारी हुई बाजी जितवा दी। कोलकाता ने तो इस मैच में जीत की उम्मीद तो छोड़ ही दी थी लेकिन रिंकू सिंह ने पहले 14 गेंदों पर सिर्फ 8 रन बनाए थे। लेकिन, रिंकू ने अंतिम 7 गेंदों पर तो उन्होंने कहर बरपा दिया। रिंकू ने 21 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 48 रन बना दिए जिसमें छह छक्के और एक चौका शामिल था। इस धमाकेदार पारी ने रिंकू सिंह को आईपीएल के सुपरस्टार खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल कर दिया है।
JDA: देखिए Jaipur मे धड़ल्ले से होता अवैध निर्माण LIVE ! कौन सुनेगा जनता की ? राजस्थान न्यूज लाइव
रिंकू का जन्म 1997 में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। लेंकिन रिंकू को बचपन से ही क्रिकेट का शौक था और इसके कारण रिंकू की कई बार जमकर पिटाई भी होती थी। लेकिन रिंकू के इस उत्साह को परिवार ने बाद में समझा और लेकिन परिवार के स्थिति अच्छी नहीं थी जिसके कारण उनको नौकरी करनी पड़ी। क्योंकि उनको ज्यादा पढ़ाई नहीं की थी इस वजह से झाड़ू-पोछा लगाने की नौकरी मिली। इसके बाद उनका मन नहीं माना तो उन्होंने अपने करियर के बारे में सोचा और क्रिकेट पर ध्यान देना शुरू किया।
इसके बाद उनकी मेहनत रंग लाई और पंजाब के खिलाफ अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू करने का मौका मिला। आईपीएल 2017 की नीलामी में रिंकू को किंग्स इलेवन पंजाब ने 10 लाख रुपए में खरीदा था लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला। पिछले सीजन की मेगा नीलामी में केकेआर ने 55 लाख रुपए में खरीदा था और लखनऊ के खिलाफ रिंकू ने सिर्फ 15 गेंदों 40 रन बनाए थे और इसके बाद उनके नाम की चर्चा होने लगी। लेकिन इस सीजन में तो ऐसा रिकॉर्ड बना दिया जो उनके लिए बहुत अहम साबित होगा।
आईपीएल के इतिहास में एक ओवर में पांच छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी
5 छक्के क्रिस गेल— 2012
5 छक्के राहुल तेवतिया— 2020
5 छक्के रवींद्र जडेजा— 2021
5 छक्के मार्कस स्टोइनिस और जेसन होल्डर— 2022
5 छक्के रिंकू सिंह— 2023

