मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
राज्य समाचार

भगवा ध्वज हटाने पर छिंदवाड़ा में हंगामा

प्रकाशित: Sep 08, 2026 18:44रिपोर्ट: Mr. Reporter

छिंदवाड़ा। जिला मुख्यालय स्थित मानसरोवर कॉम्प्लेक्स बस स्टैंड के पास शहीद स्मारक पर लगे भगवा ध्वज को हटाने की कार्रवाई को लेकर मंगलवार को विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। नगर निगम कर्मचारियों द्वारा ध्वज हटाने का प्रयास किए जाने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और हिंदूवादी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए।बताया जा रहा है कि नगर निगम कमिश्नर के निर्देश पर कर्मचारियों की टीम ध्वज हटाने पहुंची थी। कार्रवाई का विरोध करते हुए बड़ी संख्या में बजरंग दल और भाजपा कार्यकर्ता मौके पर एकत्रित हो गए। इस दौरान विरोध बढ़ने पर हंगामे की स्थिति बन गई। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए ध्वज को दोबारा लगाए जाने की मांग की।विरोध के दौरान नगर निगम कर्मचारियों के साथ कथित मारपीट की भी बात सामने आई है। स्थिति बिगड़ने के बाद प्रदर्शनकारियों ने चौराहे पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। सड़क पर प्रदर्शन के कारण यातायात प्रभावित हुआ और वाहनों की कतारें लग गईं।प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि नगर निगम कमिश्नर स्वयं मौके पर पहुंचकर भगवा ध्वज को दोबारा सम्मानपूर्वक स्थापित करें। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर मामला शांत कराने का प्रयास किया।काफी देर तक चली बातचीत के बाद एसडीएम और नगर निगम कमिश्नर मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों की मांग पर कमिश्नर ने स्वयं आगे बढ़कर भगवा ध्वज को दोबारा फहराया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया और यातायात बहाल हो गया।घटना के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। ध्वज हटाने की कार्रवाई और उसके बाद हुए विवाद को लेकर क्षेत्र में कुछ समय तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई।