शादी के बाद भी पीछा नहीं छोड़ रहा था आशिक, कर दिया ये कांड
प्रेम संबंधों को लेकर आए दिन हत्या जैसी घटनाएं देखने को मिल रही है। लेकिन इसके बाद भी लोग प्रेम संबंध बनाने से डर नहीं रहे है। प्रेम संबंधों का असर शादी के बाद भी देखने को मिलता है क्योंकि कई सनकी प्रेमी अपने साथी को अपने से दूर नहीं होता देख सकते हैं और इसके कारण वह कुछ गलत कदम उठा लेते है। ऐसा ही एक मामला बिहार में देखने को मिला है। एक सनकी आशिक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका को घर से भगाने के बाद उसकी बेहरमी से हत्या कर दी।
घटना समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के उजियारपुर थाना इलाके के चांदचौर गांव की बताई जा रही है। घटना के बाद एक दो दिन से लापता युवती का शव मिला था और इसके बाद यह खबर आग की तरह फैल गई थी। पुलिस ने जब शव की पहचान की तो पता चला वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। मृतका की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी और वह अपने ससुराल में रह रही थी।
बताया जा रहा है कि मृतका का उसके गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब आरोपी अपनी प्रेमिका को लेकर भागा तो उसका पति अपनी पत्नी को लौटाने की गुहार लगायी।इसके बदले कुछ पैसे देने के लिए भी कहा लेकिन आरोपी ने मना कर दिया। इसके बाद उसकी पत्नी का शव मिला तो पति के होश उड़ गए।
Ajmer 92 में 200 हिंदू लड़कियों के MMS, ब्लैकमेलिंग कांड का दिखेगा काला सच
आरोपी मृतका से प्यार करता था और वह उसके प्यार में इतना पागल हो गया की शादी के बाद भी उसको लेकर फरार हो गया। लेकिन कातिल कैसे बन गया ये बहुत बड़ा सवाल है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और जल्द हत्या के कारण का खुलासा करेगी।





