Rajasthan: खेत में खाना देने गई महिला का हुआ रेप, दूसरी महिला ने बनाया अश्लील वीडियो
महिलाओं के साथ हो हरे अत्याचार के मामले में राजस्थान देश में नबंर वन है और यह ग्राफ तेजी से बढ़त ही जा रहा है। महिलाएं ना घर में सुरक्षित है ना ही बाहर इस वजह से उनके साथ रेप की घटनाएं आसानी से हो जाती है। रेप जैसी घटनाओं में अपराधी महिला का परिचित होता है और वह आसानी से महिला को अपने जाल में फंसा लेता है और इसके बाद उसके अश्लील वीडियो भी बना लेता है जिसके डर से महिलाएं उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने में भी डरती है। अपराध की घटनाएं अब शहरों के साथ ग्रामिण इलाकों में भी देखने को मिल रही है।
शोभायात्रा के दौरान दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प
बौली थाना पुलिस ने एक विवाहिता से दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाने के मामले आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पीड़ित महिला ने रेप का मामला दर्ज करवाया था लेकिन इसके बाद से आरोपी फरार था।
एक विवाहिता ने मामला दर्ज करवाया था कि वह अपने खेत खाना देने जा रही थी और इस दौरान आरोपी ने महिला को काम पर लेने जाने का झांसा दिया। उस दौरान एक महिला ने उससे कमरे में रखा हुआ टिफिन लाने के लिए बोला तो उस कमरे में पहले से आरोपी छिपकर बैठा था।
जैसे ही वह कमरे में गई तो आरोपी ने पीड़िता को पकड़ लिया और जबरदस्ती उसके साथ रेप करने लग गया। इस दौरान आरोपी की साथी महिला भी कमरे में आई और पीड़िता के अश्लील वीडियो बनाने लगी। इसके बाद उसने ब्लैकमेल करने की धमकी दी और दुष्कर्म करने के लिए दबाव बनाया। इसके बाद महिला ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।





