कलयुगी बेटे में मां को उतारा मौत के घाट, मामा के जानें की बात पर हुआ विवाद
राजस्थान का भीलवाड़ा इन दिनों लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया। इस खबर को सुनकर सब लोग हैरान है कि बेटे ऐसा कैसे कर सकता हैै लेकिन यह घटना हुई है। बताया जा रहा है कलयुगी बेटे ने अपनी मां पर चाकू से 50 से ज्यादा वार करके घायल कर दिया और इस दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना का कारण मां का अपने पीहर जाना था और बेटा इसी बात से नाराज था। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटे का अपने मामा के साथ संबंध अच्छा नहीं था और इसी वजह से वह अपनी मां पर गुस्सा करता था। मृतका को पीहर में भोजन करने निमंत्रण मिला था और वह वहां जाना चाहती थी लेकिन उसका बेटा मामा को पसंद नहीं करता था। इससे पहले भी मां जब रक्षाबंधन पर राखी बांधने मामा के घर जाना चाहती थी तो आरोपी ने अपनी मां को 10 दिनों तक कमरे में बंद रखा और उसे नहीं जाने दिया।
फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये अब तक की सभी बड़ी खबरें
इसके बाद मृतका के भाईयों ने पुलिस में इसकी शिकायत की लेकिन पुलिस ने परिवार का मामला समझकर बात पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। लेकिन बेटा अपने मामा से नाराज था और इसी वजह से उसने अपनी मां को मार दिया। उसकी मां अपने बेटे के अत्याचार से परेशान थी और वह आए दिन उसके साथ मारपीट करता था।





