मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

पहले बना भैया फिर बन गया सैय्या, विदेश से बुलाकर कर दिया ये कांड..

प्रकाशित: Apr 07, 2023 17:55रिपोर्ट: Navtej TV

महिलाओं को झूठे प्यार के जाल में फंसाकर उनके साथ रेप की घटना को अंजाम देना आम बात हो गई है। लेकिन अब लोग भाई—बहन के पवित्र रिश्तों को भी शर्मसार कर रहे है और ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमें आरोपी ने पहले महिला से भाई का रिश्ता बनाया फिर उसके साथ शादी करने का फैसला कर लिया।

घटना हरियाणा के सोनीपत में गुमड़ गांव की बताई जा रही है। 22 वर्षीय छात्रा अपनी मौसी के पास पढ़ने गई थी और इस दौरान उसकी पहचान पड़ोसी सुनील से हो गई। वह पहले से शादीशुदा था लेकिन उसका दिल छात्रा पर आ गया। आरोपी सुनील ने रक्षाबंधन पर युवती से राखी भी बंधवाई थी और उसे बहन मानने की बात कहता था। लेकिन इस दौरान वह पढ़ाई के लिए कनाड़ा चली गई तो उसे वापस बुला लिया।

73 सालों में 3 सीटों से 303 सीटों तक का सफ़र

सुनील ने गाजियाबाद में स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली इसके वह वापस कनाडा चली गई। लेकिन इसके बाद उसने फिर से उसे वापस बुला लिया और दोनों एक साथ रहने लगे। लेकिन एक दिन किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ तो उसने सुनसान जगह पर ले जाकर गोली मार दी। लाश को छिपाने के लिए उसने फार्म हाउस में गड्ढा खोदकर दफनाना दिया।

लेकिन परिजनों को उस पर शक हुआ तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया और पुलिस ने जांच शुरू की तो सारी सच्चाई सामने आ गई। सुनील पर पहले से कई आपराधिक केस दर्ज है। इस घटना के बाद सभी लोगों को हैरानी हो रही है।