GT vs MI: फाइनल के लिए रोहित-हार्दिक में होगी कड़ी टक्कर, फिर धोनी से होगा मुकाबला
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच जबरदस्त घमासान होगा। जो टीम आज का मैच जीतेगी वह फाइलन में चेन्नई से भिड़ेगी। इससे पहले हार्दिक पंड्या की अगुवाई में गुजरात टाइटन्स को क्वालिफायर-1 में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था तो वहीं दूसरी ओर रोहित ब्रिगेड ने लखनऊ के खिलाफ 81 रनों से धमाकेदार जीत हासिल क्वालिफायर-2 में जगह बनाई है।
मुंबई की जीत गुजरात के लिए खतरा हो सकता है क्योंकि मुंबई का इस सीजन में प्रदर्शन अच्छा होता जा रहा है। रोहित शर्मा और ईशान किशन की सलामी जोड़ी के साथ उसके गेंदबाजों का लय में लौटना बहुत ही कारगर साबित हुआ है। एलिमिनेटर मुकाबले में आकाश ने पांच रन देकर पांच विकेट झटके तो सबको बड़ी हैरान हुई लेकिन इस गेंबदाज का प्रदर्शन आज कैसा होगा देखने की बात होगी।
गुजरात टाइटन्स के लिए शुभमन गिल और विजय शंकर ने शानदार प्रदर्शन किया है। आज के मैच में भी इसी प्रकार की प्रदर्शन की उम्मीद है। इस मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में चेन्नई का सामना करेगी। 28 मई को फाइनल मैच नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Cricket Stadium) में ही खेला जाएगा। इस बार चेन्नई के खिताब जीतने की ज्यादा संभावना बन रही है क्योंकि उसका प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है।
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11: शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा, हार्दिक पंड्या, विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, यश दयाल, मोहित शर्मा, मोहम्मद शमी.
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11: ईशान किशन, रोहित शर्मा , कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहाल वढेरा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरनडोर्फ, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय.





