मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल

SRH vs RCB: IPL के किंग बने कोहली, छठा शतक लगाकर रच दिया नया इतिहास

प्रकाशित: May 19, 2023 06:52रिपोर्ट: Navtej TV

आईपीएल 2023 का 65वां मुकाबल राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी को जीत के लिए 187 रनों का विशाल लक्ष्य दिया, लेकिन इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु ने इसे बड़ी आसानी से हासिल कर लिया। बेंगलुरु के सलामी जोड़ी ने 17 ओवर 172 रन की तूफानी साझेदारी करते हुए टीम को जीत के किनारे पहुंच दिया। इसके बाद उसने आखिरी ओवर में 2 विकेट गंवा दिए लेकिन इसके बाद भी वह 8 विकेट से जीत हासिल करके प्वाइंट टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गई।

इस जीत के हीरो विराट कोहली रहे जिनके बल्ले से आईपीएल के इतिहास का छठा शतक निकला। विराट ने 63 गेंदों पर तबाड़ तोड़ पारी खेलते हुए 100 रन बनाए जिसमें 12 चौके और चार छक्के शामिल है। कोहली ने सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में क्रिस गेल के ​रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। विराट और डु प्लेसिस ने मिलकर 18 ओवरों में 170 रनों की साझेदारी करके अपनी टीम को जीत दिलाने में अ​हम भूमिका निभाई। इस साझेदारी ने आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली ओपनिंग जोड़ी बनाने का रिकॉर्ड भी बना दिया है।

Sonia Gandhi के एक 'फोन' ने बदली Karnataka की सियासत

आईपीएल में कोहली का पिछला शतक 2019 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आया था। आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब दोनों टीमों की ओर से शतक लगा है। हैदराबाद की ओर से हेनरिक क्लासेन ने शतक लगाया तो आरसीबी के ओर से विराट ने शतक जमाया। इस जीत के बाद उसका प्लेआॅफ का रास्त आसान हो गया है।

IPL 2023 में शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी:
यशस्वी जायसवाल 124
वेंकटेश अय्यर 104
सूर्यकुमार यादव 103
प्रभसिमरन सिंह 103
शुभमन गिल 101
विराट कोहली 100

IPL 2023 में सलामी जोड़ी के सबसे ज्यादा रन
872 रन कोहली-डू प्लेसिस
791 रन बेयरस्टो-वॉर्नर
756 रन डु प्लेसिस-गायकवाड़
744 रन धवन-शॉ