मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

पत्नी बनी हैवान तो पुलिस ने बचाई जान, देखें पूरा वीडियो

प्रकाशित: Apr 12, 2023 16:58रिपोर्ट: Navtej TV

पति और पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई झगड़े होते रहते है लेकिन कई बार ये झगड़े इतने बढ़ जाते है कि दोनों एक दूसरे के खून के प्यासे हो जाते है। ऐसा ही एक मामला यूपी के बिजनौर के नूरपुर में देखने को मिला है। खबरों ​के अनुसार बताया जा रहा है कि पड़ोसियों ने एक मकान से किसी व्यक्ति के दर्द भरी आवाज सुनी तो उनको हैरानी हुई। दर्द भरी करहाने की आवाज सुनकर मकान में देखा तो एक शख्स को जंजीरों से बांध रखा था।

Rajasthan को पहली Vande Bharat मिली, PM Modi ने दिखाई हरी झंडी

इसको देखने के बाद पड़ोस के लोगों ने पुलिस को इसके बारे में बताया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बेड़ियों से मुक्त कराया। बताया जा रहा है कि पत्नी ने अपने पति को कई दिनों से बांधकर घर में कैद कर रखा था और उसे खाना भी नहीं दे रही थी।

व्यक्ति का अपनी पत्नी से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है और इसी वजह से पत्नी ने इस कांड को अंजाम दिया।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है लेकिन इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। पति ने दूसरी शादी की थी और पति इंजीनियर है और विदेश में नौकरी भी करता था।