मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
चुनाव 2023

यूपी चुनाव: अखिलेश ने किया 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा

प्रकाशित: Jan 01, 2022 22:30रिपोर्ट: Navtej TV

उत्तर प्रदेश चुनावों से पहले सभी राजनीतिक दल जनता को अपने पाले में लाने के लिए बड़े—बड़े वादे कर रही है। इस बार सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया है कि सरकार बनने पर 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त देंगे। इसके साथ किसानों की पूरी सिंचाई मुफ्त करने का ऐलान कर दिया है। सपा इस बार सत्ता में आने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है और जनता के लिए बड़ी—बड़ी घोषणा करने में लगे हुए है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बार साइकिल और सांड को लेकर बड़ा चुनावी दाव चला है। अखिलेश ने उत्तर प्रदेश में चुनाव को देखते हुए वादा किया है कि अगर राज्य में उनकी सरकार बनेगी तो साइकिल से एक्सीडेंट होने या सांड़ की लड़ाई में किसी की मौत होने पर पीड़ित के परिजनों को पांच लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

​​​​​​​

नव वर्ष की हार्दिक बधाई व शुभकामना! अब बाइस में ‘न्यू यूपी’ में नयी रोशनी से नया साल होगा 300 यूनिट घरेलू बिजली फ़्री व सिंचाई बिल माफ़ होगा

यूपी चुनावों में सपा ही नहीं कांग्रेस ने भी महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। इस बार चुनावों में बीजेपी ने भी जनता के लिए बड़ी घोषणा की है। यूपी चुनावों में इस बार कांग्रेस ने महिला कार्ड खेला है तो बसपा ने ब्राह्मण कार्ड खेला है। अखिलेश इस बार बड़े दलों से गठबंधन करने की जगह छोटे दलों से गठबंधन कर रहे है। सीएम योगी अटल बिहारी बाजपेयी ईकाना स्टेडियम में इस भव्य कार्यक्रम में एक लाख युवाओं को फ्री स्मार्टफोन और टैबलेट देने का ऐलान किया है।