मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

हिंदू बॉयफ्रेंड से होटल में मिलने आई लड़की, मुस्लिम संगठनों ने की बदसलूकी!

प्रकाशित: May 27, 2023 13:10रिपोर्ट: Navtej TV

प्रेमी युगल के साथ आए दिन बदसलूकी के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे है। जिसमें बदसलूकी करने वाले लोग प्रेमी जोड़ों को परेशान करते है और इसके बाद उनके साथ मारपीट पर उतारू तक हो जाते है। ऐसा ही एक वीडियो यूपी के बरेली से आया है जिसमें एक युवक अपनी महिला मित्र को लेकर गेस्ट हाउस में गया था। तभी वहां विशेष धर्म से जुड़े संगठन के लोग जबरदस्ती कमरे में घुसकर युवक-युवती से पूछताछ कर रहे हैं।

इन लोगों ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया तो पुलिस ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि रजा ए मुस्तफा संगठन और रजा एक्शन कमेटी से कुछ लोग जबरदस्ती घुस गए थे। उस उस कमरे में एक युवक अपनी महिला मित्र के साथ ठहरा था। इन लोगों ने युवक को बुरी तरह से धमकाया और उस पर आरोप लगाए।

Fatafat : Non-Stop Superfast | Hindi News | Rajasthan News

संगठन से जुड़े लोगों का कहना था कि युवक विशेष समुदाय की लड़कियों को फंसाता है और इसी वजह से उन्होंने ऐसा किया। वहीं, संगठन के सभी आरोपों को गलत बताते हुए युवक ने अपनी बात रखी। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही वीडियो की सच्चाई सामने आएगी। हाला कि इस प्रकार के वीडियो पहले भी वायरल हुए है जिसमें कुछ युवक धर्म विशेष की आड़ में युवती को परेशान करते है।