मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल

कोहली का IPL में नया कीर्तिमान फिर भी गेल नंबर वन, 50 बार ठोक दिए 50 रन

प्रकाशित: Apr 04, 2023 14:15रिपोर्ट: Navtej TV

आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज हो चुका है और सभी खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाना शुरू कर दिया है। इस लिस्ट में कोहली ने एक ऐसा नया किर्तिमान रचा है जो बहुत की खिलाड़ियों ने किया है। इस लिस्ट में कोहली अभी गेल से बहुत पीछे है लेकिन इस बार उनकी टीम को सबसे ज्यादा जरूरत है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ओपनर विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में नाबाद 82 रन बनाकर जीत के साथ आगाज कर दिया है।

विराट ने 50 रन बनाते ही एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वे आईपीएल के इतिहास में 50 बार 50़ स्कोर करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने है। इस मामले में डेविड वार्नर पहले स्थान पर हैं, उन्होंने 60 बार 50 प्लस स्कोर किया है।

अहीर समाज में उठी जनजागृति की चेतना

कोहली ने सबसे ज्यादा सिक्स मारने वालों की लिस्ट में वेस्टइंडीज के केरन पोलार्ड के रिकाॅर्ड की बराबरी कर ली है। दोनों ने 223 सिक्स लगाए हैं लेकिन इस लिस्ट में क्रिस गेल 357 के साथ पहले स्थान पर है। उनका यह रिकाॅर्ड तोड़ना किसी के लिए आसान काम नहीं है।

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्याद रन बनाने के मामले में वह पहले स्थान पर है। कोहली ने 224 आईपीएल मैच में 6706 रन बनाए हैं और इस सीजन में वह 7 हजार का आंकड़ा भी पार कर लेंगे।