मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

प्रेमी के प्यार में पति का करवा दिया मर्डर, पत्नी की खौफनाक साजिश

प्रकाशित: May 19, 2023 15:48रिपोर्ट: Navtej TV

आज के समय में अवैध संबंधों के कारण कई परिवार उजड़ रहे है और इसके बाद लोग ऐसे संबंध बनाने से बाज नहीं आ रहे है। शादी होने के बाद भी इस प्रकार के अवैध संबंधों के कारण दो घर उजड़ जाते है और अपनी हवस की प्यास बुझाने के चक्कर में वह हत्या जैसी घटना को अंजाम दे बैठते है। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के बाड़मेर से देखने को मिला है जहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया और माउंट आबू की पहाड़ियों में शव को फेंक दिया।

बाखासर थाने में परिजनों ने अपने बेटे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बताया जाता है कि मृतक घर से गुजरात में मजदूरी करने की बात कहकर निकला था लेकिन गुजरात नहीं पहूंचा। इसके बाद परिजनों ने तलाश करने के बाद पुलिस रिपोर्ट कर दी। पुलिस ने किडनैप का संदेह मानकर एक संदिग्ध से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना के बारे में बताया।

मृतक को उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने साजिश रचकर पहले तो किडनैप किया। इसके बाद बेहोशी की दवा मिलाकर मार दिया और बॉडी को ठिकाने लगाने के लिए माउंट आबू ले गए। इतनी दूर ले जाने की वजह थी जानवर बॉडी खा लेंगे और किसी को इसके बारे में पता नहीं चलेगा।

Sirohi News: सिरोही की दिशा संगीत की दुनिया मे देवनगरी का बढ़ा रहीं हैं मान

मृतक के परिजनों ने बताया कि उसकी शादी 3 साल पहले गुजरात में हुई थी लेकिन उनके कोई बच्चा नहीं था। इस दौरान मृतक की पत्नी का किसी से अवैध संबंध बन गए और इसके बाद उसने अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए यह साजिश रची। पुलिस को मृतक की बॉडी तलाशने में बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ी।