मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल

WTC Team India: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में हुई रहाणे की एंट्री, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

प्रकाशित: Apr 25, 2023 13:09रिपोर्ट: Navtej TV

बीसीसीआई ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में अंज‍िक्य रहाणे को मौका दिया गया है जो लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे थे। उनको टीम शामिल करने की वजह आईपीएल में उनका प्रदर्शन रहा है। इस सीजन में रहाणे चेन्नई के लिए खेल रहे है और उनका बल्ला विपक्षी गेंदबाजों की हवा निकाल रहा है। श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के कारण भी रहाणे को शामिल करने की बात सामने आ रही थी।

बीसीसीआई ने मौजूदा सीजन में रहाणे का प्रदर्शन देखकर टीम में शामिल किया है। रहाणे ने आईपीएल में अब तक पांच मैचों में 200 के स्ट्राइक रेट से 209 रन बना लिए है और इतनी ज्यादा स्ट्राइक किसी भी बल्लेबाज की नहीं है। उनकी बैटिंग देखकर फैन्स और क्रिकेट एक्सपर्ट भी सोचने पर मजबूर है कि शांत रहाणे बल्ले से आग उगल रहा है।

फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये अब तक की सभी बड़ी खबरें

भारत को आस्ट्रेलिया के खिलाफ सात से 11 जून तक ओवल में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच खेलना है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम में रहाणे और शार्दुल ठाकुर के आने से टीम की ताकत बढ़ी है।

टीम इंडिया स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जेडजा, अक्षर पटेल,मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर,जयदेव उनादकट , मोहम्मद सिराज और उमेश यादव