मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल

WTC Final:  रहाणे और विराट को दिखाना होगा दम, चैंपियन बनने से 280 रन दूर

प्रकाशित: Jun 11, 2023 07:13रिपोर्ट: Navtej TV

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड में खेला जा रहा है। (WTC 2023) के फाइनल मुकाबल में भारतीय टीम की हार लगभग तय माना जा रही है मैच के चौथे दिन का खेल खत्म हो गया है। चौथे दिन दिन ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी को 270 रनों पर घोषित कर दी और इस तरह उसे 444 रनों की बढ़ती मिली।

ऑस्ट्रेलियाई ने पहली पारी में 469 रन बनाए थे और इसके जवाब में टीम इंडिया पहली पारी में 296 रन पर सिमट गई। इसके चलते ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 173 रनों की बढ़त हासिल हुई थी।मैच का चौथा दिन बहुत निर्णायक साबित हुआ और भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करके ऑस्ट्रेलिया को विशाल स्कोर बनाने से रोक दिया।

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र की राजनीति बड़ा फेरबदल | Latest News | Hindi News | Sharad Pawar

लेकिन दूसरी पारी में भी भारतीय टॉपक्रम ने निराश किया और गिल, कप्तान रोहित और पुजारा सस्ते में आउट हो गए। भारतीय टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विके के नुकसान पर 164 बन लिए थे। विराट कोहली (44) और अजिंक्य रहाणे (20) नाबाद हैं। जबकि दूसरी पारी में कप्तान रोहित शर्मा (43), शुभमन गिल (18) और चेतेश्वर पुजारा (27) सस्ते में आउट हो चुके हैं।

तीन विकेट के बाद विराट और रहाणे ने भारतीय पारी को संभाला है। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 71 रनों की पार्टनरशिप करके थोड़ी उम्मीद जगाई है। लेकिन 5वें दिन का खेल बहुत अहम होगा क्योंकि जीत के लिए 280 रनों की जरूरत है।

तीसरे दिन भारतीय टीम के लिए अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 100 रनों की साझेदारी करके टीम का बड़े संकट से बाहर निकाला। विराट और रहाणे को अंतिम गेंद तक खेलना होगा ता​कि टीम को जीत आसानी से मिल जाए।