WTC Final: रहाणे और शार्दुल ने दिखाया कमाल, ऑस्ट्रेलिया चैंपियन बनने से एक दिन दूर
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड में खेला जा रहा है। (WTC 2023) के फाइनल मुकाबल में भारतीय टीम की हार लगभग तय माना जा रही है मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। तीसरे दिन टीम इंडिया की पहली पारी 296 रनों पर सिमट गई और वह इसके कारण ऑस्ट्रेलिया 170 रनों से ज्यादा की बढ़त मिली है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 123 रन बना लिए है और उसे कुल 300 रनों का स्कोर बना लिया है।
ऑस्ट्रेलियाई ने पहली पारी में 469 रन बनाए थे और इसके जवाब में टीम इंडिया पहली पारी में 296 रन पर सिमट गई। इसके चलते ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 173 रनों की बढ़त हासिल हुई तो उसकी जीत के आसार भी ज्यादा बढ़ गए है। मैच का चौथा दिन बहुत निर्णायक होगा क्योंकि अगर भारतीय गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया को जल्दी आउट नहीं करेंगे तो स्कोर 400 के पार चला जाएगा। इस लक्ष्य का पीछा करना भारतीय टीम के लिए आसान काम नहीं होगा। Ajmer 92 में 200 हिंदू लड़कियों के MMS, ब्लैकमेलिंग कांड का दिखेगा काला सच
इस मुकाबले में भारतीय टीम का प्रदर्शन देख लग रहा है की वह गेंदबाजी और बल्लेबाजी में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। ऐसे में उसकी हार भी निश्चित है केवल एक दिन का समय बचा है और इस मैच का परिणाम सबके सामने होगा। पहली पारी में अगर रहाणे और शार्दुल ने अच्छी बल्लेबाजी नहीं करी होती तो अब तक मैच भारत की पकड़ से दूर हो गया होता।
तीसरे दिन भारतीय टीम के लिए अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 100 रनों की साझेदारी करके टीम का बड़े संकट से बाहर निकाला। रहाणे ने 89 और शार्दुल ने 51 रन बनाए लेकिन रहाणे शतक बनाने से चुक गए। आज का दिन दोनों टीमों के लिए निर्णायक होगा और जो टीम अच्छा करेगी उसको जीत मिलना तय है। भारतीय बल्लेबाज दूसरी पारी में कुछ बड़ा करके दिखाना होगा नहीं तो उनकी हार कोई नहीं टाल पाएगा।





