मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

रीवा में युवती ने लगाए उत्पीड़न के गंभीर आरोप

प्रकाशित: Jun 18, 2026 18:01रिपोर्ट: Mr. Reporter

रीवा में एक युवती को एक मुस्लिम युवक द्वारा लगातार परेशान करने का मामला सामने आया है। युवती की शादी होने वाली है, लेकिन सिरफिरा युवक उसकी खुशियों में खलल डालने पर आमादा है, और उसे और उसके परिवार को धमकियां दे रहा है। युवती ने मामले की शिकायत पुलिस से की है, जिसके बाद पुलिस आरोपी युवक को पकड़ने उसके घर भी गई थी, लेकिन वो घर से फरार है, फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।पूरा मामला रीवा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, पीड़ित युवती का कहना है कि। पीड़िता का कहना है कि, उसके पड़ोस में रहने वाला रहमान खान नाम का एक युवक, उसे पिछले दो-ढाई साल से लगातार परेशान कर रहा है। आरोपी युवक पुराना अपराधी है, जो पहले जेल भी जा चुका है। अब जब युवती की शादी तय हो चुकी है, तो आरोपी उस पर शादी के बाद भी उससे बातचीत करने, और उसके टच में रहने का दबाव डाल रहा है। बात न मानने पर आरोपी शादी रोकने की कोशिश कर रहा है, और उसके भाई को जान से मारने की धमकी दे रहा है। युवती का आरोप है कि उसने पहले भी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई जिसके बाद आरोपी के हौसले बुलंद है, और वो लगातार उसे और उसके परिवार को धमकियां दे रहा है। गुरुवार को एक बार युवती ने सिटी कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की है। जिसके बाद आरोपी को पकड़ने पुलिस उसके घर गई थी, लेकिन युवक घर से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।