मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

चाकू से केक काटकर जन्मदिन मनाना पड़ा भारी

प्रकाशित: Jun 09, 2026 17:14रिपोर्ट: Mr. Reporter

इंदौर में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर कनाड़िया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुमित गिरी नामक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक अपने जन्मदिन के दौरान चाकू से केक काटते हुए दिखाई दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्त में युवक अपने कृत्य पर माफी मांगता भी नजर आया।दरअसल इंदौर की कनाड़िया थाना पुलिस ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में सुमित गिरी नामक युवक अपने जन्मदिन के मौके पर बड़े चाकू से केक काटते हुए दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने उसकी पहचान कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक रूप से हथियारों का प्रदर्शन और ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करना कानून व्यवस्था के लिए उचित नहीं है और इससे गलत संदेश जाता है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की, जहां वह अपने किए पर माफी मांगता दिखाई दिया। पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि जन्मदिन या अन्य आयोजनों में हथियारों का प्रदर्शन करने से बचें और कानून का पालन करें।