मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

कैटरीना कैफ जल्द बनेगी दुल्हनिया, शादी की रस्में शुरू

प्रकाशित: Nov 08, 2021 14:27रिपोर्ट: Navtej TV
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार कैटरीना कैफ जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही है खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि शादी की रस्में शुरू हो गयी है। इन खबरों को लेकर अ​भी तक किसी प्रकार का आधिकारिक बयान नहीं आया लेकिन जो खबरें निकल आ रही है उनसे यही लगता है कि कटरीना जल्द शादी करने वाली है। कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को लेकर एक के बाद एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहीं मिडिया रिपोर्टस ने तो यह तक कह दिया है कि दिवाली के दिन डायरेक्टर कबीर खान के घर पर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की रोका सेरेमनी का कार्यक्रम हो चुका है। इस सेरेमनी में केवल परिवार के खास लोग ही शामिल थे।

किसी को इस कार्यक्रम की जानकारी नहीं हो इसके लिए बहुत ज्यादा सावधानी रखी गयी थी लेकिन इसके बाद भी इस सेरेमनी का पता चला है। कुछ रिपोर्टस के अनुसार प्रियंका चौपड़ा की तरह कैटरीना भी अपनी शादी राजस्थान के किसी ऐसे महल में करेगी जो किसी शाही महल से कम नहीं है। कटरीना कैफ ने कई फिल्म कबीर खान ने के साथ की है जो हिट भी रही इसी वजह से कबीर कटरीना कैफ को अपने परिवार का सदस्य मानते है।

हाला की कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के लाखों फैंस भी उनकी शादी की अनाउसमेंट का इंतजार कर रहे हैं और यह देखना होगा ​की कितनी जल्दी यह अपनी शादी की तारीख का ऐलान करते है। कुछ जानकारों की माने तो दिसम्बर के महीने में ये दोनों शादी कर सकते हैं। अभी इन दोनों के पास ज्यादा टाइम नहीं है क्योंकि कैटरीना कैफ ‘टाइगर 3’ की शूटिंग में व्यस्त है तो विक्की कौशल ‘सैम मानेकशॉ, सैम बहादुर’ की शूटिंग में लगे हुए है। इन दोनों की शादी के खबरे सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है अब यह देखना होगा कि इनकी शादी की खबरों पर कब विराम लगता है।