जसप्रीत बुमराह का नया कीर्तिमान, तोड़ा 8 साल पुराना रिकॉर्ड!
क्रिकेट की दुनिया में रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते है, ये भी कहा जाता है रिकॉर्ड बनते ही टूटने के लिए है, इस दिनों भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर है। एक गेंदबाज़ ने गेंदबाज़ के सामने ही रिकॉर्ड बना डाला। हम बात कर रहे है कप्तान जसप्रीत बुमराह की, जिन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड के सामने एक बड़ा रिकॉर्ड बना डाला है। बुमराह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में 35 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बना दिया है। ये टेस्ट क्रिकेट इतिहास का सबसे महंगा ओवर है।

टेस्ट क्रिकेट में 550 से ज्यादा विकेट अपने नाम कर चुके स्टुअर्ट ब्रॉड जब कप्तान जसप्रीत बुमराह के सामने ओवर डालने आये, तब उन्होंने ऐसा सोचा भी नहीं होगा। 8 बॉल के इस ओवर में कुल 35 रन बने, इसमें से 29 रन बुमराह के बल्ले से निकले और बाकी रन एक्स्ट्रा थे। खास बात यह है कि 10वें नंबर बल्लेबाज़ी करने आये एक गेंदबाज़ ने गेंदबाज़ के सामने यह रिकॉर्ड बनाया।
आज से फिर शुरू होगी Gyanvapi केस की सुनवाई, 84 दिन में आएगा फैसला!
वहीं आपको जानकारी बता दें कि बुमराह से पहले स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के जड़ चुके है। साल 2007 टी20 वर्ल्डकप में जब भारत और इंग्लैंड के बीच मैच खेला जा रहा था, तब युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के जड़े थे। स्टुअर्ट ब्रॉड टी20 और टेस्ट में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज़ भी बन गए है। साथ ही उनके खिलाफ दोनों ही बार ऐसा भारतीय क्रिकेटरों ने यह कमाल किया।





