मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
उत्तर प्रदेश

यूपी चुनावों में एक बार फिर जिंदा हो गया जिन्ना का जिन्न

प्रकाशित: Nov 02, 2021 16:56रिपोर्ट: Navtej TV
यूपी विधानसभा चुनाव होने में अभी थोड़ा समय है लेकिन सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी रण में कूद पड़ी है और एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रही है। यूपी चुनाव में इस बार सभी राजनीतिक दल धर्म के नाम पर अपनी राजनीति चमकाने में लगे हुए और इस बीच जिन्ना का नाम क्या निकला जैसा लगने लगा है कि इस बार का चुनाव सिर्फ केवल जिन्ना के नाम पर ही लड़ा जायेगा। यूपी में चुनाव हो या नहीं जिन्ना का जिन्न हमेशा सुर्खियों में बना रहा है।

इस बार का यूपी चुनाव कई राजनीतिक पार्टियों का भविष्य तय करेगा और इसी बात को ध्यान में रखते हुए सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। कांग्रेस ने इस बार प्रियंका गांधी पर अपना दाव खेला है तो सपा—बसपा अपना वजूद बचाने के लिए छोटे दलों से गठबंधन करके सत्ता तक पहुचंने की कोशिश कर रही है। वहीं बात करे सत्ताधारी बीजेपी की तो वह एक फिर योगी—2 के साथ वापसी की तैयारी में लगी हुई है। यूपी चुनाव केवल यूपी तक सीमित नहीं है इसके परिणाम देश की राजधानी दिल्ली तक बहुत कुछ बदलने की ताकत रखते है।

यूपी चूनावों में किसी भी नेता के भाषण में जरा सी जुबान फिसली वही चुनावी मुद्दा बन जाता है। हाल ही में विजय रथ यात्रा के दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने जिन्ना को आजादी का नायक बताया और इसके साथ उन्होंने अ जिन्ना की तारीफ करते हुए कहा कि भारती की आजादी के लिए उनका किया गया संघर्ष हमेशा याद किया जाएगा वह यही नहीं रूके उन्होंने जिन्ना की तुलना गांधी और पटेल से कर दी। इस बयान के बाद बीजेपी ने जमकर अखिलेश का विरोध किया और इस बयान के लिए देश से माफी मांगने की बात कही।

यूपी चुनावों में पूरा विपक्ष पहले भाजपा को हिंदुत्व कार्ड के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगा रहा है लेकिन अखिलेश के इस बयान से उन्होंने भाजपा को एक नया मुद्दा थमा दिया है। राजनीति के जानकारों का मानना है कि बीजेपी इस प्रकार के बयान पर पूरा चुनाव लड़ सकती है और अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में सपा अपना इससे बचाव कर पाती है या नहीं।