मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

राजस्थान में बारिश का दौर थमा लेकिन टूट गया 11 साल का रिकॉर्ड

प्रकाशित: Aug 27, 2022 17:06रिपोर्ट: Navtej TV

प्रदेश में इस बार मानसून जमकर मेहरबान रहा है और बारिश ने 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एक दशक के बाद प्रदेश के 20 बड़े बांध में से 15 बांध पूरी तरह से भर चुके हैं। सितंबर में मानसून का नया दौर शुरू होगा और खाली रहे बांधों का जल स्तर तेजी से बढ़ेगा।

Dance के बाद लड़खड़ाते PA Sudhir के सहारे दिखी #sonaliphogat , CCTV खोलेगा पूरा राज! #ViralVideo

बीसलपुर, माही, राणा सागर, कोटा सागर और जवाई बांध समेत 15 बड़े बांध हैं जो पूरी तरह से लबालब हो चुके हैं। इस बार पूरे राजस्थान में जमकर बारिश हुई है। राजस्थान में इस बार कोई भी हिस्सा सूखा नहीं रहा और बांधों में पीने का पानी आ चुका है।


इस बार बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ के हालात बन हुए है और फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बीसलपुर डेम के दो गेट खोले गए है और इसके कारण बनास नदी का जल स्तर बढ़ा है। इस बार मानसून की राजस्थान से विदाई जल्द होगी जो चिंता का विषय है।