मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
राज्य समाचार

उद्धव ठाकरे को एकनाथ शिंदे ने फिर दिया झटका, कैसे सह पाएंगे ठाकरे!

प्रकाशित: Jul 08, 2022 16:45रिपोर्ट: Navtej TV

महाराष्ट्र की सत्ता गंवाने के बाद अब शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे को एक और झटका लगा है. ठाणे नगर निगम भी अब शिवसेना के हाथ से फिसल गई है. दरअसल, यहां शिवसेना के 67 में से 66 पार्षद एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो गए हैं, शिवसेना के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि सभी 66 शिवसेना पार्षदों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनके आवास पर मुलाकात की थी.

मुंबई नगर निगम के बाद ठाणे नगर निगम महाराष्ट्र की दूसरी सबसे अहम और बड़ी निगम है, एकनाथ शिंदे की ठाणे में मजबूत पकड़ मानी जाती है. उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत भी यही से की थी. उन्होंने 1997 में ठाणे नगर निगम चुनाव में पार्षद का चुनाव जीता था.

शादी के बंधन में बंधे Bhagwant Mann, दुल्हन बनीं Gurpreet Kaur!

2001 में नगर निगम सदन में विपक्ष के नेता भी रहे. इसके बाद 2002 में वे दूसरी बार ठाणे से निगम पार्षद बने।