कड़ाके की सर्दी में गर्मी का एहसास करा देगा सनी लियोनी का नया वीडियो,खड़ा हुआ विवाद
हाल ही में सनी लियोनी का गाना रिलीज होने के बाद से ही विवादों में आ गया है। इस गाने को देखकर हर कोई सनी पर भड़क रहा है। सनी लियोनी का लेटेस्ट गाना मधुबन 22 दिसंबर को रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है। लेकिन इस गाने से कंट्रोवर्सी भी क्रिएट हो गयी है। सनी के गोने को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा।
मुस्लिम लड़के से शादी नहीं करेगी उर्फी जावेद, इस्लाम पर नहीं यकीन
इस गाने को लेकर यूजर्स सनी से नाराज हैं और हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहंचाने का आरोप लगाया है। इस गाने के बोल ही ऐसे है जिसे सुनकर सभी लोग सनी पर जमकर बरस रहे है।
एक यूजर ने लिखा आपके गाने ने हमारे धर्म को ठेस पहुंचाई है और तुम्हें शर्म आनी चाहिए। राधिका डांसर नहीं भगवान श्री कृष्ण की भक्त थी और मधुबन डांस करने की जगह नहीं बल्कि एक शांति की जगह है।
कई लोगों ने लिखा कि बॉलीवुड के लोगों को हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को क्यूं आहत करते है। आप किसी का सम्मान नहीं कर सकते है तो किसी का अपमान तो नहीं करना चाहिए। इस गाने को डिलीट करने की मांग भी तेजी से होने लग गयी है।

मधुबन गाने को कनिका कपूर ने गाया है और गणेश आचार्य ने कॉरियोग्राफ किया है। इस गाने को प्रमोट करने के लिए सनी बिग बॉस 15 के सेट पर भी गयी। लेकिन लोगों ने मधुबन गाने को बैन करने की मांग शुरू कर दी है।





