मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

टी-20 विश्व कप में इन खिलाडियों का रहा दबदबा, जानें टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज

प्रकाशित: Nov 15, 2021 15:13रिपोर्ट: Navtej TV
पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टीम के टी-20 वर्ल्ड जीतने के साथ ही विश्व कप का समापन हो चुका है। फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को एक बार फिर विश्व खिताब जीतने का सपना टूट गया और 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। अगर इस विश्व कप में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के प्रदर्शन की बात करें तो भारतीय खिलाड़ियों को तो टॉप 10 में भी जगह नहीं मिल पायी।

पाकिस्तानी कप्तान ने दिखाया बल्ले से जलवा:
टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पाकिस्तानी खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है। बाबर आजम ने महज 6 मैचों में 60 की औसत 303 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने हैं। दूसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर ने 7 मुकाबलों में 48.17 की औसत 289 रन जड़े है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का है जिन्होंने 6 मैचों में 281 रन बनाये और इंग्लैंड के जोस बटलर 269 रन के साथ चौथे नंबर पर है।

गेंदबाजी में श्रीलंका का दबदबा:
विश्व कप में अपनी गेंदों से अच्छे—अच्छे बल्लेबाजों को घूटने टेकने पर मजबूर करने वाले श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज रहे है। हसरंगा ने 8 मैचों में 16 विकेट अपने नाम करके पहला स्थान प्राप्त किया है। दूसरे नंबर पर विश्व विजेता ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज एडम जाम्पा ने 13 विकेट लिये हैं। इस लिस्ट में 13 विकेट के साथा ट्रेंट बोल्ट तीसरे नंबर पर रहे तो 11 विकेट के साथ शाकिब अल हसन चौथे नंबर पर रहे हैं।