मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

मोहम्मद, शराब और बवाल, मोहम्मद और मारिया नाम के लोगों को फ्री शराब देने पर बवाल!

प्रकाशित: Jun 30, 2022 23:23रिपोर्ट: Navtej TV

भारत में जहां उदयपुर में मुस्लिम युवकों द्वारा हिन्दू कन्हैयालाल की मौत के बाद बवाल मचा हुआ है वहीं एक देश ऐसा भी जहां शराब की वजह से बवाल खड़ा हो गया है,दुनिया की सबसे बड़े मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनिशिया में मोहम्मद और मारिया नाम वाले लोगों को फ्री शराब देने की पेशकश के बाद यहां हंगामा खड़ा हो गया, आखिर क्या है ये पूरा मामला, क्यों हो रहा है इसका विरोध.

इंडोनेशिया के बार चेन होलीविंग्स के एक प्रमोशनल ऑफर की वजह से विवाद हो रहा है. इस बार चेन ने अपने प्रमोशन में बताया था कि वो मोहम्मद और मारिया नाम के लोगों को फ्री में शराब देंगे. इसके बाद हंगामा मच गया. अधिकारियों ने राजधानी जकार्ता में मौजूद बार चेन के 12 आउटलेट्स के ऑपरेटिंग परमिट को रद्द कर दिया गया और उन्हें बंद करवा दिया, बार ने अपने प्रमोशनल ऑफर में बताया था कि उनकी तरफ से हर गुरुवार को मोहम्मद नाम के पुरुष और मारिया नाम की महिला को 1 जिन्न शराब की बोतल फ्री देंगे, इस ऑफर को लेकर सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट किया गया था, हालांकि इसे बाद में हटा लिया गया था, लेकिन बार की इस हरकत की वजह से कई धार्मिक संगठन गुस्से में आ गए. इसकी वजह से बार चेन पर यह कार्रवाई की गई, बार चेन होलीविंग्स के 12 आउटलेट्स के बाहर दर्जनों पुलिसवाले पहुंच गए.

Eknath Sindhe होंगे महाराष्ट्र के नए CM

उन्होंने बिल्डिंग को सील किया और बार परिसर के बार बैनर लगाया गया. इसमें बिजनेस एक्टिविटीज को बंद करने के बारे में लिखा गया।आपकों बतां दे कि इंडोनेशिया की करीब 88 फीसदी आबादी मुस्लिम है, और इस्लाम में शराब का सेवन वर्जित है, ऐसे में मोहम्मद और मारिया नाम के लोगों को फ्री शराब का ऑफर देना गलत है, वहीं अब इस मामले में देश के ईशनिंदा कानून के तहत 6 लोगों पर कार्रवाई की जाएगी. इनमें होलीविंग्स के क्रिएटिव डायरेक्टर और प्रमोशनल टीम भी शामिल हैं.

इस कानून के तहत ज्यादा से ज्यादा 10 साल की सजा का प्रावधान है, इसके अलावा फाइन भी वसूला जा सकता है।वहीं होलीविंग्स ने इस मामले पर कार्रवाई करने की बात सामने आने के बाद कंपनी ने माफी मांगी है, कंपनी की तरफ से कहा गया है कि उस प्रोमोशन को बिना मैनेजमेंट की सहमति के बनाया गया था