मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
उत्तर प्रदेश

सुकून से PUBG खेल पाये इसलिए 6 साल के मासूम के मुंह में फेवीक्वीक ड़ाल कर हत्या!

प्रकाशित: Jul 08, 2022 18:12रिपोर्ट: Navtej TV

PUBG गेम की लत दिन पर दिन युवाओं में बढ़ती जा रही है, पिछले दिनों लखनऊ से आई खबर ने सबकों हैरत में ड़ाल दिया था, पबजी खेलने से मना करने पर बेटे ने मां को मौत के घाट उतार दिया था, वो मामला पूरी तरह सुलझा भी नहीं है कि उत्तर प्रदेश के ही देवरिया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक 18 वर्षीय युवक ने सिर्फ इसलिए कि वो आराम से पबजी खेल पाये एक 6 वर्षीय मासूम के मुंह में फेवीक्वीक ड़ालकर गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना लार क्षेत्र के हरखौली गांव की है, मेडिकल स्टोर चलाने वाले गोरख यादव तीन बेटियां और एक 6 साल का बेटा संस्कार, संस्कार गांव में ही एक शिक्षक के घर ट्यूशन पढ़ने के लिए गया था, कुछ देर बाद जब संस्कार वापस घर नहीं पहुंचा तो परिजन परेशान होकर उसको ढूंढ़ने लगे, संस्कार की बहन जब भाई का पता लगाने के लिए शिक्षक के घर पहुंची तो ट्यूशन टीचर ने बताया कि वो आज पढ़ने नहीं आया था.

ये तस्वीरें बताएगी आपको PM मोदी के कितने खास थे Shinzo Abe!

गांव के ही लोग जब बाइक लेकर बालक की तलाश करने तो खेत मे एक कागज मिला जिस पर यह लिखा था कि गोरख यादव 5 लाख रुपया की व्यवस्था करो नहीं तो तुम्हारे लड़के को नहीं छोड़ा जाएगा, यह खत मिलते ही परिवार सहित पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई, परिवार वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। छानबीन के दौरान पुलिस की शक की सुई कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षक के पौत्र पर गई तो पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया, उसने बताया कि संस्कार का शव घर के दरवाजे के पास बने शौचालय में है, यह सुनते ही मौके पर एसपी संकल्प शर्मा अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे और शौचालय को खुलवाया तो संस्कार का शव वहां पड़ा हुआ था.

रीड की हड्डी टूटी , तो Doctors ने सीधी करने के लिए बाँध दी रस्सी

आरोपी अरुण ने बताया कि पबजी खेलने को लेकर उसके दादा-दादी उसे अक्सर डांटते रहते थे। वो उनसे रुपये मांगता था तो नाराज होते थे। इससे परेशान होकर दोनों को फंसाने के लिए उसने संस्कार की हत्या कर दी, बुधवार को जब संस्कार ट्यूशन के लिए घर आ रहा था तो उसने रास्ते से ही उसे उठा लिया और फेवीक्विक से संस्कार का मुंह चिपका दिया ताकि वो शोर ना मचा सके। इसके बाद संस्कार की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को घर के शौचालय में छुपा दिया। जिससे कि शव मिलने पर आरोप दादा-दादी पर मढ़ दिया जाए, पुलिस ने शक के आधार पर 5 और लोगों को गिरफ्तार किया है उनसे भी पूछताछ की जा रही है.