मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

हिन्दू देवी देवताओं का अपमान कब तक सहेगा हिन्दुस्तान!

प्रकाशित: Jul 07, 2022 18:03रिपोर्ट: Navtej TV

फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ''काली'' को लेकर विवाद थमा भी नहीं था कि अब एक नया विवाद शुरू हो गया है। अब लीना मणिमेकलई ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है, लीना ने अब 'शिव-पार्वती' को स्मोकिंग करते हुए दिखाया है, जिससे एक बार फिर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा उबाल पर है, काली मां विवाद से सुर्खियों में आईं फिल्म डायरेक्टर लीना मणिमेकलई रोज नए-नए ट्वीट कर रही हैं. अब उनके एक और ट्वीट से बखेड़ा खड़ा हो गया है. लीना ने ट्वीट में भगवान शिव और मां पार्वती को सिगरेट पीते हुए फोटों शेयर की तो लोग उन्हें घेर रहे हैं, लीना मणिमेकलई के ट्वीट पर अब राजनेताओं के बयान आने भी शुरू हो गए। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने लिखा

यह रचनात्मक अभिव्यक्ति की बात नहीं है, यह जानबूझकर उकसावे का मामला है.हिंदुओं को गाली देना = धर्म निरपेक्षता? हिंदू आस्था का अपमान = उदारवाद? लीना का हौसला इसलिए बढ़ रहा है क्योंकि उनको पता है कि लेफ्ट पार्टियां, कांग्रेस, TMC उनको सपोर्ट कर रही है. अबतक TMC ने महुआ मोइत्रा पर एक्शन नहीं लिया है। लीना ने अब जो ट्वीट किया है उसमें भगवान शिव और मां पार्वती का करेक्टर प्ले करने वाले कलाकारों को धूम्रपान करते दिखाया है। और लिखा है कहीं और ये फोटो लीना की फिल्म या उनकी किसी प्रोजेक्ट की तस्वीर नहीं है। ये फोटो किसी अन्य जगह की है, जिसके बारे में लीला ने नहीं बताया है। लीना अपने इस ट्वीट से जमकर ट्रोल हो रही है कई यूजर ने लिखा वह सिर्फ नफरत फैला रही हैं, वहीं कई ट्वीटर्स ने लिखा उनको अपने ही धर्म का अपमान करना बंद कर देना चाहिए।

हिन्दू देवी-देवताओं की तस्वीर पर चिकन बेच रहा था talib hussain, गिरफ्तार करने गई पुलिस पर हमला!

आपकों बता दे कि लीना ने आज अपने एक ट्वीट में ये भी लिखा है कि वह असुरक्षित महसूस कर रही हैं। ''ऐसा लगता है कि पूरा देश जो अब सबसे बड़े लोकतंत्र से सबसे बड़ी नफरत की मशीन बन गया है, मुझे सेंसर करना चाहता है। मैं इस समय कहीं भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हूं। फिल्म काली के पोस्टर को लेकर जारी विवाद के बीच कई राज्यों में एफआईआर दर्ज हो गई है. दिल्ली में, यूपी में और मुंबई में इस फिल्म के पोस्टर को धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताकर एफआईआर दर्ज कराई गई है,