मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रम्प का संदेश

प्रकाशित: Jun 05, 2026 11:49रिपोर्ट: Navtej TV

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अगर अमेरिका और ईरान के बीच समझौता होता है, तो वह ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई से मिलने के लिए तैयार हैं। इसी के साथ डोनाल्ड ट्रम्प ने ये भी कहा की ये मुलाकात सम्मानजनक होगी और मैं ईरान के सुप्रीम लीडर से इज्जत से पेश आऊंगा। मुझे इससे कोई आपत्ति नहीं होगी। ट्रम्प ने बताया कि उनकी सरकार ने ईरान से संवर्धित यूरेनियम हासिल करने के लिए सैनिक भेजने पर विचार किया था, लेकिन यह योजना अंत में खारिज कर दी गई।
ट्रम्प के मुताबिक, यह ऑपरेशन बहुत ज्यादा जोखिम भरा था और इसमें अमेरिकी सैनिकों की जान जाने की आशंका थी। इसलिए इसे आगे नहीं बढ़ाया गया। कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन टकराने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे टर्मिनल-1 को नुकसान पहुंचा। इस हादसे में 63 लोग घायल हुए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई गई है। सीजफायर के बावजूद दक्षिणी लेबनान में तनाव कम नहीं हुआ है। कई इलाकों में ड्रोन और हवाई हमलों की खबरें आई हैं, जिसमें इजराइली सेना और हिजबुल्लाह दोनों की ओर से जवाबी कार्रवाई का दावा किया जा रहा है। ईरान ने साफ कहा है कि अगर उस पर या उसके हितों पर हमला हुआ तो वह कड़ा जवाब देगा। साथ ही कुवैत और बहरीन को चेतावनी दी गई है कि अगर उनकी जमीन का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ हुआ तो उसे नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। अमेरिकी संसद के निचले सदन ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई पर राष्ट्रपति की शक्तियों को सीमित करने का प्रस्ताव पास किया है। इस फैसले का ट्रम्प ने कड़ा विरोध किया और इसे देशहित के खिलाफ बताया। मिडिल ईस्ट में तनाव के बावजूद सीजफायर की उम्मीदों के चलते वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड करीब 0.69% गिरकर 97.14 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा, जबकि WTI क्रूड 0.65% गिरकर 95.40 डॉलर प्रति बैरल।