वरुण ने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी!
दिव्या अग्रवाल का नाम तो आपने सुना ही होगा, ट्वीटर का एक पोस्ट तेज़ी से वायरल हो रहा है जहाँ बिग बॉस ओटीटी की विनर दिव्या अग्रवाल पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड वरुण सूद की बहन ने एक गंभीर आरोप लगाया है। अक्षिता सूद ने कहा ब्रेकअप के बाद भी दिव्या ने उनके परिवार के गहने नहीं लौटाए हैं। वहीं आगे दिव्या ने एक पोस्ट करते हुए लिखा मुझे तो याद भी नही था, ‘न कभी मांगा, न कभी पहना’ एक साल बाद याद आया...
उन्होंने आगे लिखा- मेरी मैनेजर हॉस्पिटल में हैं, उसमे भी बेचारी मुझे कॉल कर के याद दिला रही हैं, इन सब चीजों के लिए..
वहीं अक्षिता के एक ट्वीट से पता चल रहा है कि गहनों के लिए उन्होंने एक्ट्रेस की मैनेजर को कॉल किया था। कुछ दिनों पहले वरुण सूद ने दिव्या अग्रवाल के साथ ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने दिव्या पर रिश्ते में चीटिंग का आरोप लगाया था। जिस पर एक्ट्रेस ने रिएक्ट करते हुए कहा था कि वरुण ब्रेकअप के इतने दिनों बाद एटेंशन पाने के लिए ये सब ड्रामा कर रहे हैं।





