झुंझुनु-
झुंझुनूं रोडवेज डिपो ने 2 महीने की रैंकिंग में चौथा स्थान प्राप्त किया..स्थापना के बाद पहला मौका है जब झुंझुनूं ने प्रदेश के चार शीर्ष डिपो में स्थान बनाया है..प्रदेश में रोडवेज डिपो की खराब स्थिति किसी छुपी नहीं है..यहां न तो बसे समय पर चल रही थी और ना यात्री भार मिल रहा था..इसके बाद पिछले साल दिसंबर में राकेश गढ़वाल को यहां का चीफ मैनेजर बनाया गया..जिसके बाद डिपो ने ये मुकाम पाया हैं..
रामगढ़-
थोक विक्रेता की दुकान से हजारों का माल गायब
रामगढ़ कस्बे में दिल्ली हाईवे रोड के पास ग्रामीण बैंक के सामने..थोक विक्रेता की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया..शटर का ताला तोड़कर..हजारों का माल ले भागे..सुबह दुकान खोली तो शटर के ताले टूटे देख.. मालिक हक्का बक्का रह गया..पुलिस को सूचना दी तो थानाधिकारी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची..पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जुटी हुई है..
झुंझुनु-
झुंझुनु जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के नए अध्यक्ष मनोज मील बने..अध्यक्ष का पद 28 सितंबर 2022 के बाद करीब साढ़े पांच महीनों से रिक्त पड़ा था..उनकी पत्नी शबाना फारूकी भी दो बार जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष मंच की सदस्या रह चुकी हैं..उनके नाम की अभिशंषा की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा स्वीकृति दिए जाने के बाद..अतिरिक्त मुख्य सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी किया..
बीकानेर-
बीकानेर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत..महिला अधिकारिता विभाग द्वारा रविंद्र रंगमंच पर प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया..कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल थे..महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक ने महिला दिवस सप्ताह की रूपरेखा और इस दौरान आयोजित कार्यक्रमों के बारे में बताया..इस दौरान विभागीय योजनाओं से संबंधित ब्रोसर विमोचन किया गया..
मकराना-
जयपुर से सूरतगढ़ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रहे..एक यात्री को अचानक हार्ट अटैक आ गया..जिसके बाद मकराना स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया.. जहां चिकित्सकों ने उसकी जान बचाने की काफी कोशिश की लेकिन उसकी मौत हो गई..JRP ने शव को मोर्चरी में रखवाया जिसका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया..
बीकानेर-
बीकानेर के राजकीय महिला पालीटेक्निक महाविद्यालय में आयोजित होने वाली..प्रदर्शनी सृजन और वार्षिक उत्सव गूंज के लिए प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया..तीन दिवसीय कार्यक्रम का आगाज 16 से होगा और 17 मार्च को प्रदर्शनी लगाई जाएगी..जिसमें कॉलेज की विद्यार्थियों द्वारा बनाएं गये उत्पाद व चित्र प्रदर्शनी आकर्षण का केन्द्र होगी...18 मार्च को वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री ,विशिष्ठ अतिथि तकनीकी शिक्षा निदेशक और सचिव राजस्थान कांग्रेस होंगे..
सीकर-
सीकर रोडवेज कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर..राजस्थान परिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन के बैनर तले..भारतीय मजदूर संघ एवं भारतीय परिवहन मजदूर संघ ने बस डिपो परिसर में रोडवेज कर्मचारियों ने..सांकेतिक धरना देकर प्रदर्शन किया.. लंबित मांगे पूरी नहीं होने पर बजट की प्रतियां जलाकर विरोध भी जताया..
जयपुर-
जयपुर में आवासन एवं नियोजन में उपादेयता विषय पर..राज्य स्तरीय वर्कशॉप आयोजित हुई..वर्कशॉप का उद्देश्य वास्तु से जुड़ी भ्रांतियां दूर कर वैज्ञानिक व तार्किक बातों की स्वीकार्यता बढ़ाना है..आवासन आयुक्त मंडल गुणवत्ता के साथ आमजन का भरोसा और विश्वास भी जीतेगा..मंडल द्वारा भविष्य में बनाए जाने वाले आवासीय और व्यवसायिक निर्माण में वास्तु शास्त्र का विशेष ध्यान रखा जाएगा..
सीकर-
पुलिस अधीक्षक ने ली क्राइम मीटिंग, दिए दिशा निर्देश
सीकर में पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने क्राइम मीटिंग ली..इस दौरान उन्होंने जिले के पुलिस अधिकारियों से त्यौहार वह मेलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए..तो वहीं अपराध के आंकड़ों पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की..
डीडवाना-
नागौर की डीडवाना पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाली..अंतरराज्जीय गैंग का भंडाफोड़ किया..पुलिस ने इस गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर..उनके कब्जे से विभिन्न बैंकों के 106 एटीएम बरामद किए हैं..आरोपी एटीएम मशीन के अंदर आमजन को सहायता करने के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करते थे..गैंग ने राजस्थान और हरियाणा में कुल 48 वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है..फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।