मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

U-19 एशिया कप: जीत के साथ खुला भारतीय टीम का खाता, अगला नंबर पाकिस्तान का

प्रकाशित: Dec 24, 2021 19:50रिपोर्ट: Navtej TV

भारतीय टीम ने अंडर-19 एशिया कप में अपना खाता जीत के साथ खोला है। पहले मैच में भारत ने UAE को रिकॉर्ड 154 रनों से हराया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 5 विकेट खोकर 282 रन बनाये। 282 रनों की पारी में हरनूर सिंह ने शानदार शतक लगाते हुए 130 गेंदों पर 120 रनो की शानदार पारी खेली तो कप्तान यश ने 63 रनों की पारी खेली।

इन दो भारतीय बल्लेबाजों के संन्यास का फैसला करेगा अफ्रीकी दौरा

282 रनों का पीछा करने उतरी UAE की टीम 35 ओवर्स में 128 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज राजवर्धन ने पहले बल्ले से कमाल दिखाया और इसके बाद अपनी गेंदबाजी से धमाल मचाया। राजवर्धन ने 9 ओवर्स में 24 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किये है। भारतीय टीम इस विश्व कप को जीतने वाली सबसे प्रबल दावेदार टीम मानी जा रही है।


भारत का अगला मुकाबला पाकिस्तान के साथ 25 दिसंबर को होगा। भारतीय टीम का विश्व कप में शानादा प्रदर्शन रहा है और इस बार भी वह पाकिस्तान को हराकर अपनी सिनियर टीम की हार का बदला लेगी।

भारतीय अंडर-19 टीम :

यश ढुल (कप्तान), हरनूर सिंह, मानव पारख, कौशल तांबे, आरएस हैंगरगेकर, अंगक्रिश रघुवंशी, एसके रशीद,राज अंगद बावा, निशांत सिंधु, सिद्धार्थ यादव, अनीश्वर गौतम, दिनेश बाना (विकेटकीपर), आराध्य यादव (विकेटकीपर), वासु वत्स, रविकुमार, विक्की ओस्तवाल और गर्व सांगवान