मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
जयपुर संभाग

राजस्थान में जिलों का अर्धशतक, 19 नए जिलों के साथ बने 3 नए संभाग

प्रकाशित: Mar 17, 2023 06:03रिपोर्ट: Navtej TV

प्रदेश में नए जिलों की मांग लंबे समय से उठ रही थी और आज उस मांग को सीएम गहलोत ने पूरा कर दिखाया। बजट सत्र के दौरान प्रदेश को 19 नए जिलों को तोहफा देकर नया इतिहास रच दिया है।

cm अशोक गहलोत ने विधानसभा में राजस्थान में 19 नए जिले बनाने की घोषणा की। अनूपगढ़, बालोतरा, ब्यावर, डीग, डीडवाना-कुचामनसिटी, दूदू, गंगापुर सिटी, केकड़ी, कोटपूतली, खैरथल,नीमकाथाना, फलौदी,सलूंबर, सांचौर,जयपुर उत्तर, जयपुर दक्षिण, जोधपुर पूर्व, जोधपुर पश्चिम, शाहपुरा (भीलवाड़ा) नए जिले बनेंगे

इसके साथ पाली बांसवाड़ा और सीकर को संभाग बना दिया जिसके बाद 10 संभाग हो गए है। जयपुर को कई भागों में बाटा गया है। मुख्यमंत्री ने 19 नए जिलों की घोषणा की है, लेकिन कुल जिलों की संख्या 50 ही रहेगी। जयपुर से जयपुर उत्तर और जयपुर दक्षिण, वहीं जोधपुर को तोड़कर जोधपुर पूर्व और जोधपुर पश्चिम बनाया गया है। 19 नए जिले की घोषणा के बाद कुल संख्या 50 होती है।